Tata Tiago Long-Term Ownership Review: 1.40 Lakh KM के बाद ओनर का असली एक्सपीरियंस

my new tata tiago 2017

अगर आप 5 से 7 लाख रुपये के बजट में एक ऐसी हैचबैक ढूंढ रहे हैं जो सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और लॉन्ग-टर्म रिलायबिलिटी (लंबे समय के भरोसे) के लिए जानी जाए, तो टाटा टियागो (Tata Tiago) आज भी एक स्ट्रॉन्ग ऑप्शन है। मैंने इस कार को पिछले 9.5 सालों में 1.40 लाख किलोमीटर से ज़्यादा चलाया है। इस दौरान सिटी ट्रैफिक, लंबे हाईवे ट्रिप्स, पहाड़ों की चढ़ाई और सीएनजी कन्वर्जन (CNG conversion), सब कुछ झेला और देखा है।

Read Also: Tata Punch Honest Review After 35,000 KM: 3 Years of Ownership, Hill Trips & Real Experience

इंटरनेट पर टियागो के रिव्यूज की कोई कमी नहीं है, पर किसी ने शोरूम से निकलते ही अपना ओपिनियन दे दिया, तो किसी ने महज 500 किमी चलाकर। किसी भी कार की असली कहानी तब शुरू होती है जब ओडोमीटर पर लाखों किलोमीटर जुड़ने लगते हैं। इस आर्टिकल में, मैं (अभिषेक गर्ग), ओनर वेद प्रकाश जी का वही रियल ओनरशिप एक्सपीरियंस शेयर कर रहा हूँ, बिना कुछ छुपाए एकदम ईमानदारी से!

Fast Facts & Ownership Timeline

ParameterDetails
Car OwnerVed Prakash
Article WriterAbhishek Garg
Vehicle & VariantTata Tiago (Base Manual)
Purchase MonthJune 2017
Odometer Reading1,40,000+ km
Fuel JourneyPetrol (First 64,000 km) ki jagah CNG Converted
Primary UsageDaily Commute + Highway + Hill Trips

Year-by-Year Journey

टाटा टियागो का सफरनामा: 0 से 1,40,000+ किमी तक की टाइमलाइन

वेद प्रकाश जी के साथ टाटा टियागो का यह सफर केवल किलोमीटर का नहीं, बल्कि बदलते समय और कार की मजबूती की एक जिंदा मिसाल है। आइए देखते हैं कि पिछले 9.5 सालों में इस कार ने कब और कैसे नए मील के पत्थर (Milestones) हासिल किए:

साल (Year)ओडोमीटर रीडिंग (KM)सफर की कहानी (The Journey)
जून 20170 किमीनई नवेली Tata Tiago पहली बार घर आई और सफर की शुरुआत हुई।
2017 – 201925,000+ किमीशुरुआती ढाई साल रोज ऑफिस जाने (Daily City Driving) और वीकेंड्स पर हाईवे ट्रिप्स में बीते।
202064,000 किमीपेट्रोल के बढ़ते दामों ने परेशान किया, तो हमने इसमें आफ्टरमार्केट सीएनजी किट (CNG Kit) लगवाने का फैसला किया।
20241,00,000 किमीहमारी टियागो ने ‘एक लाख किलोमीटर’ का जादुई आंकड़ा पार किया। बिना किसी बड़े इंजन काम के गाड़ी नॉन-स्टॉप चलती रही।
2026 (आज)1,40,000+ किमीआज की तारीख तक गाड़ी 1.4 लाख किमी से ज्यादा चल चुकी है और अब हमारे पास इसका सबसे पक्का और लॉन्ग-टर्म एक्सपीरियंस है।

जून 2017: जब टियागो घर आई (GST का वह कन्फ्यूजन)

जून 2017 का महीना था। इंडिया में जीएसटी (GST) लागू होने को लेकर हर जगह हल्ला मचा था। इंटरनेट और यूट्यूब पर हर दूसरा वीडियो इसी बात पर था कि जीएसटी के बाद कारें महंगी हो जाएंगी। वेद प्रकाश जी भी उसी कन्फ्यूजन और प्रेशर में फंस गए। उस वक्त लगा कि अगर अभी कार नहीं ली तो बाद में ज़्यादा पैसे देने पड़ेंगे। लेकिन बाद में सिचुएशन बदल गई, जीएसटी के बाद कुछ वेरिएंट्स की प्राइसिंग उल्टा और सस्ती हो गई। इससे एक बात समझ आई कि गाड़ी हमेशा अपनी ज़रूरत देखकर खरीदनी चाहिए, इंटरनेट के हाइप में आकर नहीं।

Read Also: 1,406 KM To Baralacha La: How Tata Safari Proved Itself On One Of India’s Toughest Mountain Roads

टियागो ही क्यों चुनी? उस वक्त मार्केट में मारुति सेलेरियो, वैगनआर और हुंडई की हैचबैक्स अवेलेबल थीं। लेकिन वेद प्रकाश जी का ध्यान बार-बार टाटा टियागो पर ही जाकर रुक रहा था। सबसे पहले उन्हें इसकी बिल्ड क्वालिटी ने खींचा। डोर बंद करते ही जो सॉलिड “थड” मिलती थी, वो बाकी गाड़ियों से अलग थी। दूसरी चीज़ थी ड्राइविंग डायनेमिक्स, जिसे कई रिव्यूअर्स “फन-टू-ड्राइव” बोल रहे थे, और चलाने पर ये बात सच साबित हुई।

बेस वेरिएंट लेना: गलत डिसीजन या स्मार्ट मूव?

टॉप वेरिएंट के चक्कर में ना पड़कर उन्होंने बजट को प्रायोरिटी दी और बेस मॉडल चूज़ किया। उसके बाद कंपनी से ही कुछ ज़रूरी एक्सेसरीज़ इंस्टॉल करवाईं, जैसे: म्यूज़िक सिस्टम, पावर विंडोज, और सेंट्रल लॉकिंग। इसका फायदा ये हुआ कि फालतू फीचर्स के लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने पड़े और डेली यूज़ की सारी चीज़ें ग्रैजुअली ऐड हो गईं। अगर आपका बजट लिमिटेड हो, तो बेस वेरिएंट लेकर यूज़फुल काम करवाना एकदम पैसा-वसूली डिसीजन होता है।

ड्राइविंग इम्प्रैशन: सिटी, हाईवेज & माउंटेन्स

1. सिटी ड्राइविंग: रोज़ाना चलाने के लिए कैसी है? ट्रैफिक में टियागो का कॉम्पैक्ट साइज़ काफी बड़ा एडवांटेज देता है। गलियों में मैनूवर करना और पार्क करना इज़ी है। स्टीयरिंग काफी लाइटवेट है, इसलिए बम्पर-टू-बम्पर ट्रैफिक में स्ट्रेस नहीं होता और क्लच भी लेफ्ट लेग को जल्दी थकाता नहीं। 1.2-लीटर इंजन सिटी के नॉर्मल ओवरटेक्स आराम से हैंडल कर लेता है। प्रैक्टिकल फैमिली कार के रूप में इसने कभी अंडरपावर्ड फील नहीं कराया।

2. हाईवे और हिल ड्राइविंग (जहाँ टियागो ने सरप्राइज किया) पहाड़ी रास्तों पर स्टीप क्लाइम्ब्स और हेयरपिन बेंड्स किसी भी इंजन के लिए चैलेंज होते हैं। लेकिन टियागो ने पहाड़ों पर कभी डिसअपॉइंट नहीं किया। हाँ, ओवरटेकिंग थोड़ा प्लान करके करनी पड़ती है, लेकिन ढंग से ड्राइव करने पर इंजन स्ट्रगल नहीं करता। इसका स्टीयरिंग स्पीड बढ़ने के साथ हाईवे पर बहुत बढ़िया कॉन्फिडेंस देता है।

3. सस्पेंशन और बिल्ड क्वालिटी (यहीं से प्यार शुरू हुआ) अगर मुझे सिर्फ एक चीज़ चूज़ करनी हो, तो मैं बिना सोचे सस्पेंशन का नाम लूँगा। टूटे रास्ते और गड्ढों को ये सस्पेंशन एकदम मक्खन तरीके से एब्जॉर्ब करता है और केबिन में झटके कम आते हैं। साथ ही, डोर्स बंद करते वक्त जो सॉलिड फील 9.5 साल पहले मिलती थी, वो आज भी वैसे ही है। एक-दो छोटे इंसिडेंट्स के बाद बॉडी स्ट्रक्चर पर भरोसा और पक्का हो गया।

पेट्रोल vs सीएनजी: परफॉर्मेंस और असली माइलेज ओडोमीटर जब 64,000 किमी के पास पहुँचा, तो पेट्रोल के बढ़ते दाम पॉकेट पर भारी पड़ने लगे। बहुत सोच-विचार के बाद इसमें सीएनजी किट इंस्टॉल करवाई गई।

  • पेट्रोल मोड: इंजन एकदम फ्री-रेविंग फील होता है। एक्सीलेटर दबाते ही रिस्पॉन्स नेचुरल लगता है और ड्राइविंग प्लेज़र हमेशा पेट्रोल पर ही बेस्ट मिलता है।
  • सीएनजी मोड: किट लगने के बाद सबसे पहला डिफरेंस पिकअप में महसूस हुआ। पावर थोड़ी कम ज़रूर हुई, एस्पेशली जब कार फुल लोड में हो या पहाड़ पर चढ़ रही हो। लेकिन नॉर्मल सिटी ट्रैफिक और हाईवे क्रूज़िंग के लिए यह कॉम्प्रोमाइज ईज़िली मैनेजेबल बन गया।

असली माइलेज का सच (रियालिटी vs क्लेम्स)

इंटरनेट के झूठ से दूर, 9.5 साल के लंबे एक्सपीरियंस में जो रियल माइलेज मिली है, वह यह है:

Driving ConditionReal Petrol MileageReal CNG Mileage
City Traffic12 – 15 kmpl20+ km/kg
Highway Cruising18 – 22 kmpl25+ km/kg

Where Tata Needs to Improve: Frustrations & Issues

हर ओनरशिप स्टोरी में कुछ बुरे फेज भी आते हैं, और लाख किलोमीटर चलने के बाद टियागो में भी कुछ दिक्कतें सामने आयीं:

  • व्हील अलाइनमेंट की बीमारी: गाड़ी में एक अजीब सा लेफ्ट और राइट पुल का इश्यू शुरू हुआ। ऑथराइज्ड टाटा सर्विस सेंटर जाओ, तो वह व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग करके बोल देते “अब सब ठीक है”। पर कुछ दिन बाद वही प्रॉब्लम वापस आ जाती। रूट कॉज कोई पकड़ ही नहीं पा रहा था। हर बार टेक्नीशियन्स लंबी टेस्ट ड्राइव पर फ्यूल फूंकते रहे, पर काम टेम्परेरी एडजस्टमेंट जैसा ही रहा। इस खच-खच से परेशान होकर अब वह घर से 35 किमी दूर दूसरे वर्कशॉप जाते हैं।
  • फ्यूल पंप का धोखा: एक दिन बिना वॉर्निंग गाड़ी ने स्टार्ट होने में नखरे शुरू कर दिए। दो-तीन बार की टर्न करनी पड़ती, और एक-दो बार रास्ते में भी कार बंद हो गई। सर्विस सेंटर कई चक्कर काटने के बाद समझ पाया कि कल्प्रीट फ्यूल पंप था। उसे रिप्लेस करने के बाद दिक्कत खत्म हुई, पर अब 1.40 लाख किमी पर हल्की स्टार्टिंग दिक्कत फिर से फील होने लगी है।
  • 3-सिलेंडर NVH रियलिटी: यह 3-सिलेंडर इंजन है, इसलिए आइडल पर हल्का वाइब्रेशन और इंजन नोट 4-सिलेंडर के कम्पेरिजन में थोड़ा ज़्यादा सुनाई देता है। यह इस इंजन का नेचर है, फॉल्ट नहीं, और डेली यूज़ में इसकी आदत हो जाती है।
  • मेंनीनेंस & पार्ट्स की कीमत: रूटीन सर्विसिंग एक्सपेक्टेड बजट में ही होती है, लेकिन जब रिप्लेसमेंट पार्ट्स (जैसे सस्पेंशन कम्पोनेंट्स, एयर फ़िल्टर, शॉक एब्जॉर्बर्स) की बारी आती है, तो पार्ट्स थोड़े एक्सपेंसिव लगते हैं। अभी 1.40 लाख किमी पर शॉक एब्जॉर्बर्स में लीकेज शुरू हो चुकी है, जो इस रनिंग पर नॉर्मल वियर एंड टियर है, पर बदलवाना तो पड़ेगा ही।

Long-Term Ownership Ratings

tata tiago 2017 Long-Term Ownership Ratings
ParameterRating (Out of 5)
Ride Comfort & Seats⭐⭐5
Suspension Quality⭐⭐5
Build Quality & Safety⭐⭐5
Highway Stability⭐⭐4
Hill Driving Capabilty⭐⭐5
Tata Service Experience⭐⭐ 2

Final Verdict: क्या इसे दोबारा खरीदन चाहिए?

किसे खरीदनी चाहिए?

यह कार उन लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है जो डेली ऑफिस कम्यूट के साथ फैमिली के साथ लंबी ट्रिप्स पर जाना पसंद करते हैं, और जिनकी प्रायोरिटी माइलेज या साइलेंट इंजन से ज़्यादा सेफ्टी, सॉलिड बिल्ड क्वालिटी, और मैच्योर सस्पेंशन कंफर्ट है।

किसे अवॉइड करनी चाहिए? अगर आपकी प्रायोरिटी सिर्फ और सिर्फ मैक्सिमम माइलेज निकालना, एकदम साइलेंट/रिफाइंड इंजन चाहिए, और मार्केट में सबसे सस्ती मेंटेनेंस कॉस्ट ढूंढ रहे हैं, तो आपको बाकी ऑप्शंस की तरफ देखना चाहिए।

क्या मैं इसे दोबारा खरीदूंगा?

अगर दोबारा 2017 में जाने का मौका मिले, तो वेद प्रकाश जी हाँ, बिल्कुल टियागो ही खरीदेंगे! लेकिन इस बार गाड़ी बुक करने से पहले वह अपने एरिया के टाटा वर्कशॉप का रिव्यू ज़रूर चेक करेंगे, क्योंकि गाड़ी ने जितना मज़ा और भरोसा दिया, सर्विस नेटवर्क ने उतनी ही फ्रस्ट्रेशन दी है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

सवाल 1. क्या टाटा टियागो 1.40 लाख किमी चलने के बाद भी रिलायबल है?

इंजन और मैकेनिकल रिलायबिलिटी काफी अच्छी रही है। रेगुलर मेंटेनेंस और टाइमली ऑयल चेंज की वजह से इंजन आज भी हेल्दी फील करता है, कोल्ड स्टार्ट में कोई स्मोक या अनयूजुअल इश्यू नहीं है।

सवाल 2. क्या लंबे सफर के लिए टियागो कंफर्टेबल है?

बिल्कुल। यह इस सेगमेंट की सबसे कंफर्टेबल हैचबैक्स में से एक है। 400–500 किमी की कंटीन्यूअस ड्राइविंग के बाद भी बॉडी में फटीग (थकान) फील नहीं होती।

सवाल 3. पहाड़ों पर चलाने के लिए टियागो कैसी है?

उत्तराखंड और हिमाचल के रास्तों पर ढंग से और प्लान्ड ड्राइविंग करने पर यह कभी वीक फील नहीं होती। हेयरपिन बेंड्स पर इसका स्टीयरिंग फीडबैक बहुत प्रेडिक्टेबल ओर बेहतर रहता है।

सवाल 4. पेट्रोल या सीएनजी – कौन सा वेरिएंट लेना चाहिए?

अगर आपकी डेली रनिंग कम है और ड्राइविंग एन्जॉयमेंट प्रायोरिटी है, तो पेट्रोल वेरिएंट ही लेना। पर अगर रोज़ का कम्यूट ज़्यादा है और मंथली फ्यूल बिल कम रखना है, तो सीएनजी प्रैक्टिकल चॉइस है।

सवाल 5. क्या टाटा टियागो की मेंटेनेंस बहुत महंगी है?

रूटीन सर्विस का कॉस्ट मैनेजेबल है, लेकिन सस्पेंशन पार्ट्स और स्पेयर पार्ट्स इस सेगमेंट के हिसाब से थोड़े एक्सपेंसिव लगते हैं।

सवाल 6. क्या 3-सिलेंडर इंजन की आवाज़ बहुत ज़्यादा होती है?

4-सिलेंडर इंजन जितना साइलेंट नहीं होता और आइडल पर थोड़ा वाइब्रेशन फील होता है, पर रोजाना चलाने में कुछ दिनों में इसकी आदत हो जाती है।

सवाल 7. क्या सीएनजी लगवाने के बाद परफॉर्मेंस बहुत गिर जाती है?

फुल लोड और पहाड़ पर हल्का लैग (पावर ड्रॉप) फील होता है, लेकिन सिटी और हाईवे पर नॉर्मल क्रूज़िंग के लिए यह कॉम्प्रोमाइज ईज़िली मैनेजेबल है।

सवाल 8. 9.5 साल बाद केबिन और इंटीरियर की हालत कैसी है?

डैशबोर्ड और पैनल्स पर हल्का वियर नज़र आता है और प्लास्टिक पैनल्स से कभी-कभी थोड़ी रैटलिंग साउंड आती है, पर पावर विंडोज, एसी, और म्यूज़िक सिस्टम आज भी प्रॉपर्ली काम कर रहे हैं।

सवाल 9. पेंट क्वालिटी वक्त के साथ कैसी रही?

रेगुलर वॉशिंग और बेसिक केयर की वजह से पेंट फिनिश डिसेंट है। कोई अनयूजुअल फेडिंग या पीलिंग (पेंट उखड़ना) जैसी दिक्कत देखने को नहीं मिली।

सवाल 10. इस गाड़ी की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या रही?

सबसे बड़ी स्ट्रेंथ: राइड कंफर्ट, मैच्योर सस्पेंशन और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी। सबसे बड़ी वीकनेस: आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क का पूअर डायग्नोस्टिक्स बिहेवियर।

Read Also: Tata Punch iTurbo Mileage Test: Pune To Mumbai Highway Drive Me Kitna Mileage Mila?

Leave a Comment